लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परास  : पुं० [सं० परा√अस् (फेंकना)+अञ्] १. उतना अवकाश या दूरी जितनी कोई चलाई या फेंकी जानेवाली चीज उड़ते-उड़ते पार करती हो। जैसे—बंदूक की गोली या तीर का परास। २. उतना क्षेत्र जहाँ तक किसी क्रिया का प्रभाव या फल होता हो। ३. उतना प्रदेश जितने में कोई चीज पाई जाती हो। (रेंज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परासन  : पुं० [सं० परा√अस्+ल्युट्—अन] १. जान से मारना। २. वध करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परासी  : स्त्री० [सं० परास+ङीष्] पलाश्री नाम की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परासु  : वि० [सं० परा-असु, ब० स०] [भाव० परासुता] मरा हुआ। मत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परास्कंदी (दिन्)  : पुं० [सं० पर-आ√स्कन्द् (गति, शोषण)+णिनि] चोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परास्त  : वि० [सं० परा√अस्+क्त] १. द्वंद्व, प्रतियोगिता आदि में हारा या हराया हुआ। पराजित। २. किसी के सामने झुका या दबा हुआ। ३. ध्वस्त। विनष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ