लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पलायन  : पुं० [सं० परा√अय्+ल्युट्—अन, लत्व] १. भागने की क्रिया या भाव। भागना। २. आज-कल वैज्ञानिक क्षेत्रों में, यह तत्त्व कि सृष्टि का प्रत्येक प्राणी और प्रत्येक वनस्पति अपने वर्तमान रूप से असंतुष्ट होकर प्राकृतिक रूप से अथवा स्वभावतः किसी न किसी प्रकार की उत्क्रान्ति या उन्नति अथवा विकास की ओर प्रवृत्त होती है। दार्शनिक दृष्टि से इसे सब प्रकार के बन्धनों और सीमाओं से मुक्त होकर अनंत और असीम ब्रह्म की ओर अग्रहसर होने की प्रवृत्ति कह सकते हैं। कला, साहित्य आदि के क्षेत्रों में प्राचीन के प्रति असंतोष और नवीन के प्रति उत्साह या उमंग की भावना इसी प्रवृत्ति के फलस्वरूप होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पलायनवाद  : पुं० [ष० त०] आजकल का यह वाद या सिद्धांत कि संसार के सभी चीजें और बातें अपने प्रस्तुत रूप और स्थिति से विरक्त होकर किसी न किसी प्रकार की नवीनता और विशिष्टता की ओर प्रवृत्त होती रहती हैं। (एस्केपइज़्म) विशेष—इस वाद का मुख्य आशय यह है कि जो कुछ है, उससे ऊबकर हर एक चीज उसकी ओर बढ़ती है, जो नहीं है—पदास्ति से यन्नास्ति की ओर प्रवृत्त होती है। आधुनिक हिंदी क्षेत्र में छायावाद, निराशावाद आदि की जो प्रवृत्तियाँ दिखाई देती हैं, वे भी इसी पलायनवाद के फल के रूप में मानी जाती हैं। कुछ लोग इसे एक प्रकार की विकृति भी मानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पलायनवादी (दिन्)  : वि० [सं० पलायनवाद+इनि] पलायनवाद-संबंधी। पुं० वह जो पलायनवाद का सिद्धांत मानता हो या उसका अनुयायी हो।

लौटें            मुख पृष्ठ