लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पल्ला  : पुं० [सं० पल्लव=कपड़े का छोर] १. ओढ़े या पहने हुए कपड़े का अंतिम विस्तार। आँचल। छोर। जैसे—धोती या चादर का पल्ला। मुहा०—(किसी से) पल्ला छूटना=पीछा छूटना। छुटकारा मिलना। जैसे—चलो, किसी तरह इस दुष्ट से पल्ला छूटा। पल्ला छुड़ाना=बचाव या रक्षा करने के लिए किसी की पकड़ या बंधन से निकलना। जैसे—तुम तो पल्ला छुड़ाकर भागे, पर पकड़ गए हम। (किसी का) पल्ला पकड़ना=रक्षा, सहायता, स्वार्थ-साधन आदि के लिए किसी को पकड़ना या उसके साथ होना। जैसे—उसने एक भले आदमी का पल्ला पकड़ लिया था; इसीलिए उसकी जिंदगी अच्छी तरह बीत गई। (किसी का) पल्ला पकड़ना=किसी को किसी की अधीनता, संरक्षण आदि में रखना। (किसी के आगे या सामने) पल्ला पसारना या फैलाना=अनुग्रह, भिक्षा आदि के रूप में किसी से प्रार्थी होना। पल्ले पड़ना=(प्रायः तुच्छ, हेय या भार स्वरूप वस्तु का) प्राप्त होना या मिलना। जैसे—यह बदनामी हमारे पल्ले पड़ी। (लड़की का स्त्री का किसी के) पल्ले बँधना=विवाह आदि के द्वारा किसी की पत्नी बनकर उसके साथ रहना या होना, किसी के जिम्मे होना। (अपने) पल्ले बाँधना=अधिकार संरक्षण आदि में लेना। (किसी के) पल्ले बाँधना= (क) किसी के अधिकार, संरक्षण आदि में देना। जिम्मे करना। सौंपना। (ख) लड़कियों, स्त्रियों आदि के संबंध में, किसी के साथ विवाह कर देना। (बात को) पल्ले बाँधना=बहुत अच्छी तरह से उसे स्मरण रखना तथा उसके अनुसार आचरण करना। २. स्त्रियों की ओढ़नी चादर, साड़ी आदि का वह अंश जो उनके सिर पर रहता है और जिसे खींचकर वे घूँघट करती हैं। मुहा०—(किसी से) पल्ला करना=पर-पुरुष के सामने स्त्री का घूंघट करना। पल्ला लेना=मुँह पर घूँघट करके और सिर झुकाकर किसी मृतक के शोक में रोना। ३. अनाद आदि बाँधने का कपड़ा या चादर। ४. अपेक्षया अधिक दूरी पर या विस्तार। जैसे—(क) कोसों के पल्ले तक मैदान ही मैदान दिखाई देता था। (ख) उनका मकान यहाँ से मील भर के पल्ले पर है। पुं० [फा० पल्लः] १. तराजू की डंडी के दोनों सिरों पर रस्सियों, श्रृंखलाओं आदि की सहायता से लटकनेवाली दोनों आधारों या पात्रों में से हर एक जिसमें से एक पर बटखरे रखे जाते हैं और दूसरी पर तौली जानेवाली वस्तु। २. कुछ विशिष्ट वस्तुओं के दो विभिन्न परन्तु प्रायः समान आकार- प्रकारवाले या खंडों में से हर एक। जैसे—(क) दरवाजे का पल्ला। (ख) कैंची का पल्ला। (ग) दुपलिया टोपी का पल्ला। ३. बराबर के दो प्रतियोगी या विरोधी पक्षों में से हर एक। मुहा०—पल्ला दबना=पक्ष कमजोर या हलका पड़ना। पल्ला भारी होना=पक्ष प्रबल या बलवान होना। ४. ओर। तरफ। दिशा। ५. पहल। पार्श्व। पुं० [सं० पल?] तीन मन का बोझ। पद—पल्लेदार। (दे०) वि०=परला (उस ओर का)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं

लौटें            मुख पृष्ठ