लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पालन  : पुं० [सं०√पाल्+णिच्+ल्युट्—अन] [वि० पालनीय, पाल्य, भू० कृ० पालित] १. अपनी देख-रेख में और अपने पास रखकर किसी का भरण-पोषण करने की क्रिया या भाव। (मेन्टेनेन्स) २. आज्ञा, आदेश, कर्त्तव्य आदि कार्यों का निर्वाह। (डिसचार्ज, परफॉरमेन्स) ३. अनुकूल आचरण द्वारा किसी निश्चय वचन आदि का होनेवाला निर्वाह। (एबाइड) ४. जीव-जंतुओं के संबंध में उन्हें अपने पास-रखकर उनका वंश, सामर्थ्य या उनसे होनेवाली उपज आदि बढ़ाने का काम। जैसे—मधुमक्षिका पालन, पशु-पालन आदि। ५. तत्काल ब्याई हुई गाय का दूध। पेवस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पालना  : स० [सं० पालन] १. व्यक्ति के संबंध में, उसे भोजन, वस्त्र आदि देकर उसका भरण-पोषण करना। पालन करना। २. आज्ञा, आदेश, प्रतिज्ञा, वचन आदि के अनुसार आचरण या व्यवहार करना। पालन करना। ३. पशु-पक्षियों को मनोविनोद के लिए अपने पास रखकर खिलाना-पिलाना। पोसना। ४. (दुर्व्यसन या रोग) जान-बूझकर अपने साथ लगा रखना और उसे दूर करने का प्रयत्न न करना। ५. कष्ट या विपत्ति से बचाकर सुरक्षित रखना। रक्षा करना। उदा०—आनन सुखाने कहैं, क्यौंहूँ कोउ पालि है।—तुलसी। पुं० [सं० पल्यंक] एक तरह का छोटा झूला, जिसमें बच्चों को लेटाकर झुलाया या सुलाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पालनीय  : वि० [सं०√पाल्+णिच्+अनीयर] जिसका पालन किया जाना चाहिए अथवा किया जाने को हो।

लौटें            मुख पृष्ठ