लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पालना  : स० [सं० पालन] १. व्यक्ति के संबंध में, उसे भोजन, वस्त्र आदि देकर उसका भरण-पोषण करना। पालन करना। २. आज्ञा, आदेश, प्रतिज्ञा, वचन आदि के अनुसार आचरण या व्यवहार करना। पालन करना। ३. पशु-पक्षियों को मनोविनोद के लिए अपने पास रखकर खिलाना-पिलाना। पोसना। ४. (दुर्व्यसन या रोग) जान-बूझकर अपने साथ लगा रखना और उसे दूर करने का प्रयत्न न करना। ५. कष्ट या विपत्ति से बचाकर सुरक्षित रखना। रक्षा करना। उदा०—आनन सुखाने कहैं, क्यौंहूँ कोउ पालि है।—तुलसी। पुं० [सं० पल्यंक] एक तरह का छोटा झूला, जिसमें बच्चों को लेटाकर झुलाया या सुलाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं

लौटें            मुख पृष्ठ