लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पूरा  : वि० [सं० पूर्ण] [स्त्री० पूरी] १. जिसके अन्दरवाले अवकाश में कुछ भी स्थान खाली न बचा हो। जिसका भीतरी भाग अच्छी तरह भर चुका हो। परिपूर्ण। जैसे—पूरा भरा हुआ कमरा या घड़ा। २. जितना आवश्यक, उचित या संभव हो, उतना। भरपूर। यथेच्छ। यथेष्ट। जैसे—यहाँ सब चीजें पूरी हैं, किसी चीज की कमी नहीं होगी। मुहा०—पूरा पड़ना=जितनी आवश्यकता हो, उतना होना। यथेष्ट होना। जैसे—तुम्हारा तो सौ रूपये में भी पूरा नहीं पड़ेगा। ३. समग्र। समूचा। सारा। कुल। जैसे—(क) उन्होंने पूरा जंगल ठेके पर ले लिया है। (ख) यह पूरा मकान किराये पर दिया जायेगा। ४. जो आकार, घनता, विस्तार आदि के विचार से अच्छी तरह विस्तृत या व्याप्त हो चुका हो। जैसे—पूरा जवान, पूरा जोर, पूरी तेजी। ५. जिसमें कोई कमी या कोर-कसर न हो या न रह गई हो। पक्का। जैसे—(क) अब वह अपने काम में पूरा होशियार हो गया है। (ख) अब तो वह हमारा पूरा दुश्मन हो गया है। पद—किसी काम या बात का पूरा=अच्छी तरह से निर्वाह या पालन कर सकने के योग्य या कर सकनेवाला। जैसे—(क) बात या वचन का पूरा। (ख) गुण या विद्या का पूरा। ६. (काम) जो क्रिया रूप में लाकर अन्त या समाप्ति तक पहुँचा दिया गया हो। पूर्ण रूप से कृत संपन्न या संपादित। जैसे—(क) साल भर में यब पुस्तक पूरी हुई है। (ख) जब तक काम पूरा न हो जायगा, तब तक वह दम (या साँस) न लेगा। मुहा०—(कोई काम) पूरा उतरना=ठीक तरह से संपन्न या संपादित होना। जैसे—रहने दो, तुमसे यह काम पूरा नहीं उतरेगा। ७. (बात) जो कार्यरत या व्यावहारिक रूप से ठीक सिद्ध हो। जैसे— तुम्हारा कहना पूरा होकर ही रहेगा। मुहा०— (कथन) पूरा करना=ठीक या सत्य सिद्ध होना। जैसे—तुम्हारी भविष्यवाणी पूरी उतरी। पूरा पाना=अपने उद्देश्य या प्रयत्न की सिद्धि में सफल होना। उदा०—नाच्यौ नाचलच्छ चौरासी कबहुँन पूरौ पायौ।—सूर। ८. (समय) व्यतीत करना। बिताना। जैसे—(क) हम भी यहाँ अपने दिन पूरे कर रहे हैं; अर्थात् किसी प्रकार समय बिता रहे हैं। (ख) पांडवों ने अज्ञातवास की अवधि भी पूरी कर ली। मुहा०—(किसी के) दिन पूरे होना=अवधि, आयु आदि का अन्त या समाप्ति तक पहुँचना। (गर्भवती के) दिन पूरे होना=गर्भ-धारण का समय समाप्ति पर होना और प्रसव का समय समीप आना। ८. (कामना या इच्छा) संतोषजनक रूप में सफल या सिद्ध होना। जैसे—अब हमारी सभी वासनाएँ पूरी हो चुकी हैं; हमें कुछ नहीं चाहिए। ९. अवस्था या वय में यथेष्ट मान तक पहुँचा हुआ। वयस्क। जैसे—कच्चा तो कचौरी माँगे, पूरी माँगे पूरा।—(कहा०) क्रि० वि० पूर्ण रूप से। पूरी तरह से। जैसे—यह घड़ा पूरा भर दो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूराम्ल  : पुं० [सं०पूर-अम्ल, ब० स०] १. इमली। २. अम्लबेंत।

लौटें            मुख पृष्ठ