लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पूर्वी  : वि० [सं० पूर्वीय] पूर्व दिशा में संबंध रखनेवाला। पूरब का। पुं० १. एक प्रकार का चावल जो पूर्व प्रदेशों में होता है। २. सन्ध्या समय गाया जानेवाला सम्पूर्ण जाति का एक राग। ३. उत्तर-प्रदेश के पूर्वी भागों तथा बिहार आदि में गाये जानेवाला कुछ विशिष्ट प्रकार के गीत। (इस अन्तिम अर्थ में कुछ लोग स्त्री० में भी इसका प्रयोग करते हैं।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूर्वी घाट  : पुं० [हिं० पूर्वी+घाट] दक्षिण भारत के पूर्वी किनारे पर का पहाड़ों का सिलसिला जो बालासोर से कन्या कुमारी तक चला गया है और वहीं पश्चिमी घाट के अंतिम अंश से मिल गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूर्वीण  : वि० [सं० पूर्व+ख—ईन] १. पुराना। २. पैतृक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ