लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पृष्ट  : वि० [सं०√प्रच्छ् (पूछना)+क्त, संप्रसारण] १. जो पूछा गया हो पूछा हुआ। २. जिससे पूछा गया हो। ३. सींचा हुआ। सिक्त पुं०=पृष्ठ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्टि  : स्त्री० [सं०√प्रच्छ्+क्तिन्] १. पूछने की क्रिया या भाव। प्रश्न करना। पूछना। २. पिछला भाग पृष्ठभाग। ३. स्पर्श। ४. किरण। रश्मि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ट-भूमि  : स्त्री० [ष० त०] १. पिछला भाग। २. पहले की वे सब बातें और परिस्थितियाँ जिसके आगे या सामने कोई नई विशेष बात या घटना हो और जिनके साथ मिलान करने पर उस बात या घटना का रूप स्पष्ट होता है। भूमिका। जैसे—हिंदी भाषा की पृष्ठ-भूमि। ३. दे० ‘पृष्ठिका’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पृष्ट-श्रृंगी (गिन्)  : पुं० [सं० पृष्ठ-शृंग, स० त०,+इनि] १. भेंड़ा। २. भैंसा। ३. नामर्द। हिजड़ा। ४. भीमसेन का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ