लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पैसा  : पुं० [सं० पाद, प्रा० पाप=चौथाई+अंश, प्रा० अंस या पणांश] १. ताँबे का सबसे अधिक चलता सिक्का जो कुछ दिन पहले तक एक आने का चौथा रुपये का चौंसठवा भाग होता था; पर अब जो एक रुपये का सौवाँ भाग हो गया है। २. धन-संपत्ति। दौलत। माल। जैसे—वह बहुत पैसेवाला आदमी है। मुहा०—पैसा धोकर उठाना=किसी देवता की पूजा की मनौती करके उसके नाम पर अलग पैसा निकालकर रखना। (मनौती पूरी हो जाने पर यह पैसा उसी देवता के पूजन में लगाया जाता है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैसार  : पुं० [हिं० पैसना] १. पैठ। प्रवेश। २. अंदर जाने का मार्ग। ३. प्रवेश द्वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैसारना  : स० [हिं० पैसार] पैठाना। घुसना। उदा०—पाँच भूत तेहि मह पैसारा।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ