लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पौंड्र  : वि० [सं० पुण्ड्र+अण्] पुंड्र देश का। पुं० १. पुंड्र देश का निवासी। २. पुंड्र देश का बना रेशमी जो किसी समय बहुत प्रसिद्ध था। ३. भीमसेन के शंख का नाम। ४. मनु के अनुसार एक प्राचीन जाति जो पहले क्षत्रिय थी पर पीछे संस्कार भ्रष्ट होकर वृषल हो गई थी। ५. दे० ‘पौंड्रक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौंड्रक  : पुं० [सं० पुण्ड्रक+अण्] एक प्रकार का मोटा गन्ना। पौंढ़ा। २. पुंड्र नामक प्राचीन जाति। ३. पुंड्र देश का एक राजा जो जरासंध का संबंधी था; और जिसे लोग मिथ्या वासुदेव भी कहते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौंड्रिक  : पुं० [सं० पुण्ड्र+ठञ्—इक] १. मोटा गन्ना। पौढ़ा। २. लवा नामक पक्षी। ३. पुंड्र नामक देश। ४. एक गोत्र-प्रवर्त्तक ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ