लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पौनःपुनिक  : वि० [सं० पुनः पुनः+ठञ्—इक] पुनः पुनः या फिर फिर होनेवाला। जो बार बार होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनःपुन्य  : पुं० [सं० पुनः पुनः+ष्य़ञ्.] कोई काम या बात बार-बार होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौन  : पुं० [सं० पवन] १. वायु। हवा। २. चीज या प्राण जिसका रूप वायु के समान सूक्ष्म माना गया है। ३. भूत-प्रेत। मुहा०—(किसी पर) पौन बैठाना=किसी पर भूत-प्रेत की बाधा उपस्थित करना। ४. जादू-टोना जिसका प्रभाव लोक-विश्वास के अनुसार वायु के संसर्ग से दूर तक पहुँचता है। मुहा०—पौन चलाना या मारना=जादू या टोना चलाना। मूठ चलाना। वि० [सं० पाद+ऊन=पादोन, प्रा० पाओन] पूरे एक में से चौथाई कम। तीन चौथाई। जैसे—पौन घंटे में काम हो जायगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनरुक्त  : पुं० [सं० पुनरुक्त+अण्] वह अवस्था जिसमें कोई बात दो बार अर्थात् फिर से कही गई हो। पुनरुक्त होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनर्भवा  : स्त्री० [सं० पौनर्भव+टाप्] वह कन्या जिसका किसी के साथ एक बार विवाह संस्कार हो चुका हो और फिर दूसरी बार किसी दूसरे के साथ विवाह हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनर्वादिक  : वि० [सं० पुनर्वाद+ठक्—इक] १. पुनर्वाद संबंधी। पुनर्वाद का। (एपेलेट) जैसे—पौनर्वादिक न्यायालय। (ऐपेलेट कोर्ट)। २. पुनर्वाद के विचार से परिणाम स्वरूप होनेवाला। जैसे—पौनर्वादिक आज्ञा। (एपेलेट आर्डर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौन-सलाई  : स्त्री० [हिं०] एक प्रकार का बेलन जिस पर सूत कातने के पहले रूई तैयार की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौना  : पुं० [सं० पाद+ऊन, प्रा० पाव+ऊन=पाऊन] पौने का पहाड़ा। वि०=पौन (तीन चौथाई)। पुं० [?] काठ लोहे आदि की एक प्रकार की कलछी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनार  : स्त्री० [सं० पद्मनाल] कमल के फूल की नाल या डंठल जो बहुत नरम और कोमल होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनारी  : स्त्री०=पौनार (पद्मनाल) उदा०—भुजन छपानि कँवल पौनारी।—जायसी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनिया  : पुं० [हिं० पौना] छोटे अरज या कम चौड़ाई का एक प्रकार का कपड़ा जिसका थान प्रायः थान के साधारण मान का तीन-चौथाई होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौनी  : स्त्री० [हिं० ‘पौना’ का स्त्री० अल्पा०] छोटा पौना या एक प्रकार की कलछी। पुं० [हिं० पावना] कुम्हार, धोबी, नाई आदि वे लोग जिन्हें मंगल अवसरों पर नेग मिलता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौने  : वि० [हिं० पौन] हिं० ‘पौन’ या ‘पौना’ का वह रूप जो उसे संख्यावाचक शब्दों के पहले लगने पर प्राप्त होता है। जैसे—पौने चार रुपए, पौने दस बजे। पद—पौने सोलह आने=बहुत अधिक अंशों में, बहुत अधिक रूप में। जैसे—आपकी बात पौने सोलह आने ठीक है; अर्थात् उसके ठीक न होने की बहुत कम संभावना है। मुहा०—(कोई चीज) औने-पौने करना= थोडा़-बहुत जो दाम मिले, उसी पर बेच डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ