लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पौरुष  : वि० [सं० पुरुष+अण्] १. पुरुष या मनुष्य से संबंध रखनेवाला। पुरुष का। पुरुष-संबंधी। २. पुरुष की शक्ति विशेषतः शारीरिक शक्ति से संबंध रखनेवाला। पुं० १. पुरुष होने की अवस्था या भाव। २. पुरुषों में सामान्य रुप से होनेवाला गुण तथा विशेषताएँ। जैसे—बल, शौर्य, साहस आदि। ३. पुरुष का कर्म। पुरुषार्थ। ४. पुरुष की लिंगेंद्रिय। ५. वीर्य। शुक्र। ६. ऊँचाई या गहराई की ‘पुरसा’ नामक माप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौरुषी  : स्त्री० [सं० पौरुष+ङीष्] स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौरुषेय  : वि० [सं० पुरुष+ढञ्—एय] १. पुरुष-संबंधी। पुरुष का २. पुरुष का किया, बनाया या रचा हुआ। ३. आध्यात्मिक। पुं० १. पुरुष का काम। २. पुरुषों या मनुष्यों का समूह। जन-समुदाय। ३. वह मजदूर जो दैनिक वेतन पर काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौरुष्य  : पुं० [सं० पुरुष+ष्यञ्]=पौरुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ