लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पौष  : पुं० [सं०पुष्य+अण्,य-लोप] विक्रम संवत् का दसवाँ महीना। उसमें पड़नेवाली पूर्णमासी पुण्य नक्षत्र में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्कर  : वि० [सं० पुष्कर+अण्] पुष्कर संबंधी। पुष्कर का। पुं० १. पुष्करमूल। २. कमल की नाल। मृणाल। भसीड़। ३. स्थल-पद्म ४. एरंड या रेंड की जड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्कल  : पुं० [सं० पुष्कल+अण्] एक तरह का अनाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्कल्य  : पुं० [सं० पुष्कल+ष्यञ्] १. पुष्कल होने की अवस्था या भाव। २. संपूर्णता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्टिक  : वि० [सं० पुष्टि+ठक्—इक] १. शरीर का बल और वीर्य बढ़ाकर उसे पुष्ट करनेवाला (पदार्थ)। जैसे—पौष्टिक औषध, पौष्टिक भोजन। पुं० १. ऐसे कर्म जिनसे धन, जन आदि की वृद्धि होती हो। २. वह कपड़ा जो बच्चे का मुंडन हो चुकने पर उसके सिर पर ओढ़ाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्ण  : वि० [सं० पूषन्+अण्, उपधा-लोप] पुषा देवता संबंधी। पूषा देवता का। पुं० रेवती नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्प  : वि० [सं० पुष्प+अण्] पुष्प-संबंधी। फूल का। पुं० १. फूलों के रस से बनाया जानेवाला मद्य। २. पुष्प-रेणु। पराग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पौष्पक  : पुं० [सं० पुष्पक+अण्] पीतल के कसाव से तैयार किया जानेवाला एक तरह का अंजन। कुसुमांजन। पुष्पांजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ