लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्याला  : पुं० [फा० पियालः] [स्त्री० अल्पा० प्याली] १. चीनी मिट्टी, धातु आदि का बना हुआ कटोरी के आकार का एक प्रसिद्ध बरतन जिसका ऊपरी भाग या मुँह नीचेवाले भाग या पेंदे की अपेक्षा कुछ अधिक चौड़ा होता है और जिसका व्यवहार साधारणतः चाय, शराब आदि पीने में होता है। जाम। २. उक्त पात्र में भरा हुआ तरल पदार्थ। मुहा०—प्याला पीना या लेना=मद्य पीना। शराब पीना। (किसी चीज या बात का) प्याला पीना=किसी चीज या बात से अपना अंतःकरण या मन अच्छी तरह ओत-प्रेत या पूर्ण करना। जैसे—पीले पीले पीले हरी नाम का प्याला। (गीत)। (किसी व्यक्ति का) प्याला भरना=आयु या जीवन-काल पूर्ण होना। जीवन के दिन पूरे होना। ३. जुलाहों का मिट्टी का वह बरतन जिसमें वे नरी भिगोते है। ४. स्त्री का गर्भाशय। मुहा०—प्याला बहना=गर्भपात होना। गर्भ गिरना। ५. भीख माँगने का पात्र। भिक्षा-पात्र। ६. तोप या बंदूक आदि में वह गड्ढा या स्थान जिसमें रंजक रखते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ