लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रगल्भता  : स्त्री० [सं० प्रगल्भ्+तल्+टाप्] १. प्रगल्भ होने की अवस्था या भाव। २. बुद्धिमत्ता। समझारी। होशियारी। ३. प्रतिभा। ४. उत्साह। ५. वाक्-चातुरी। ६. वाचलता। ७. निर्भयता। निर्भीकता। ८. गंभीरता। गहनता। ९. प्रधानता। मुख्यता। १॰. ढिठाई। धृष्टता। ११. निर्लज्जता। बेहयाई। १२. उच्छृ खलता। उद्दंडता। १३. अभिमान। घमंड। १४. पुष्टता। मजबूती। १५. व्यर्थ की बात-चीत। बकवाद। १६. शक्ति। सामर्थ्य। १७. साहित्य में, नायिका के सात प्रकार के अयत्नज और स्वाभाविक अलंकारों में से एक। प्रायः प्रौढ़ा, सामन्या आदि नायिकाओं के वे आवरण या हाव-भाव जो प्रायः निःशंक ये निःसंकोच होकर करती हैं। यथा-फूलत फूल गुलाबन के, चटकाहट चौंकि चली चपला सी। कान्ह के काननि ऑगुरि नाइ रही लपटाइ लवंग लता सी।—पद्माकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ