लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रचंड  : वि० [सं० प्रा० स०] [भाव० प्रचंडता] १. जिसमें अत्यधिक उग्रता, तीव्रता या तेजी हो। २. बहुत अधिक गरम। ३. भयंकर। भीषण। ४. कठिन। कठोर। ५. असह्य। ६. भारी। ७. बलवान्। पुष्ट। ८. प्रतापी। पुं० १. शिव का एक गण। २. सफेद कनेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रचंडता  : स्त्री० [सं० प्रचंड+तल्+टाप्] १. प्रचंड होने की अवस्था या भाव। तेजी। तीखापन। प्रबलता। उग्रता। २. भयंकरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रचंडत्व  : पुं० [सं० प्रचंड+त्व] प्रचण्डता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रचंडा  : स्त्री० [सं० प्रचंड+टाप्] १. एक तरह की सफेद दूब जिसमें सफेद रंग के फूल लगते हैं। २. चंडी। दुर्गा। ३. दुर्गा की एक सहेली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ