लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिपक्ष  : पुं० [प्रा० स०] १. मुकाबले का या विरोध पक्ष। अन्य या दूसरा पक्ष। २. दूसरे या विरोधी की कही हुई बात या उसके द्वारा उपस्थित किया हुआ मत या विचार। ३. [ब० स०] प्रतिवादी। ४. शत्रु। वैरी। ५. [प्रा० स०] बराबरी। समानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपक्षता  : स्त्री० [सं० प्रतिपक्ष+तल्—टाप्] १. प्रतिपक्षी होने की अवस्था या भाव। २. विरोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपक्षी(क्षिन्)  : वि० [सं० प्रतिपक्ष+इनि] १. दूसरे या विरोधी पक्ष में रहनेवाला। २. वह जो विरोधी पक्ष में रहकर सदा हानि पहुँचाने का प्रयत्न करता हो। (हॉस्टाइल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिपक्षीय  : वि०=प्रतिपक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ