लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिष्ठान  : पुं० [सं० प्रति√स्था+ल्युट—अन] १. प्रतिष्ठित या स्थापित करने की क्रिया या भाव। बैठाना। स्थापन। २. मन्दिर आदि में देव-मूर्ति की स्थापना। ३. उपाधि। पदवी। ४. जड़। मूल। ५. जगह। स्थान। ६. व्रत आदि की समाप्ति पर किया जाने-वाला कृत्य। ७. दें० ‘प्रतिष्ठानुपुर’। ८. दक्षिण भारत का एक प्राचीन नगर जिसका आधुनिक नाम पैठण है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिष्ठानपुर  : पुं० [सं० ष० त०] १. गंगा और यमुना के संगम पर बसी हुई झूसी नामक बस्ती का पुराना नाम। २. गोदावरी के तट पर महाराष्ट्र देश का एक प्राचीन नगर जहाँ राजा शालिवाहन की राजधानी थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ