लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिसर  : पुं० [सं० प्रति√सृ (गति)+अच्] १. सेवक। नौकर। २. सेना का पिछला भाग। ३. विवाह के समय पहना जानेवाला कंगन। ४. कंगन नाम का गहना। ५. जादू-टोना करने का मंत्र। ६. घाव का भराव। ७. प्रातःकाल। सवेरा। ८. माला। हार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिसरण  : पुं० [सं० प्रति√सृ+ल्युट्—अन] किसी के सहारे उठँघने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिसर्ग  : पुं० [सं० प्रा० स०] १. पुराणानुसार वे सब सृष्टियाँ जो ब्रह्मा के मानस-पुत्रों रुद्र, विराट पुरुष, मनु, यक्ष, मारीचि आदि ने उत्पन्न की थीं। २. प्रलय। ३. पुराणों का वह अंश जिसमें सृष्टि के प्रलय का वर्णन है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ