लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रफुल्ल  : वि० [सं० प्र√फुल्ल् (विकसित होना)+अच्] १. (फूल) जो खिला हुआ हो। २. (पौधा या वृक्ष) जिसमें फूल खिले हुए हों। ३. (व्यक्ति) जो अत्यधिक प्रसन्न हो। ४. (पदार्थ) जो खुला हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रफुल्ल-वदन  : वि० [ब० स०] जिसका मुख प्रसन्न दीखता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रफुल्ला  : स्त्री० [सं० प्रफुल्ल=खिला हुआ] १. कुमुदिनी। कोई। २. कमलिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रफुल्लित  : भू० कृ० [सं० प्रफुल्ल] १. खिला हुआ। कुसुमित। २. फूल की तरह खिला हुआ अर्थात् प्रसन्न तथा हँसता हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ