लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रमाण  : पुं० [सं० प्र√मा+ल्युट्—अन] १, लंबाई, चौ़ड़ाई आदि नापने या भार आदि तौलने का मान। नाप या तौल। जैसे—गज, बटखरे आदि। २. नाप, तौल आदि की नियत इकाई या इयत्ता। जैसे—इस धोती का प्रमाण दस हाथ है; अर्थात् यह इससे न कम होती है और न अधिक। ३. लंबाई-चौड़ाई। विस्तार। ४. सीमा। हद। ५. ऐसा कथन, तथ्य या बात जिससे किसी अन्य कथन, तथ्य या बात के सत्यपूर्ण होने की प्रतीति होती है। सबूत। (प्रूफ) जैसे—धुआँ इस बात का प्रमाण है कि कहीं आग जल रही है। ६. वह चीज या बात जिससे विवादास्पद दूसरी बात के किसी एक पक्ष या मत का ठीक होने का निश्चय होता हो। पद—प्रमाणपत्र। (देखें)। ७. वह चीज या बात जो किसी कथन को ठीक सिद्ध करने के लिए औरों के सामने रखी जाती हो। साथी (एविडेन्स) ८. ऐसा कथन, तथ्य या बात जिसे सब लोग ठीक, प्रामाणिक या यथार्थ मानते हों। ९. किसी चीज या बात के ठीक या यथार्थ होने की अवस्था या भाव। सचाई। सत्यता। उदा०—कान्ह जू कैसे दया के निधान हौ, जानौ न काहू के प्रेम प्रमानहिं।—दास। १॰. किसी की सत्यता आदि पर किया जानेवाला विश्वास। प्रतीति। ११. ऐसी चीज या बात जो बिलकुल ठीक होने के कारण सबके लिए आदरणीय या मान्य हो। उदा०—अति ब्रह्मशास्त्र प्रमाण मानि सो वश्य मो मन यु्द्ध कै।—केशव। १२. साहित्य में एक प्रकार का अलंकार जिसमें किसी बात का कोई प्रमाण मिलने घर उस बात के प्रत्यक्ष या सिद्ध होने का उल्लेख होता है। विशेष—न्यायशास्त्र में प्रमाण के जो आठ भेद कहे गये हैं, उन्हीं के अनुसार इस अलंकार के भी आठ भेद माने गये हैं। १३. किसी बात का ठीक, पूरा और सच्चा ज्ञान। १४. चित्रकला में, अंकित पदार्थों, व्यक्तियों आदि के सब अंगों का पारस्परिक ठीक अनुपात। (प्रोपोर्शन) १५. शास्त्र, जो प्रमाण के रूप में माने जाते हैं। १६. मूल-धन। पूँजी। १७. एकता। १८. कारण। सबब। १९. गणित में त्रैराशिक की पहली राशि या संख्या। २0. विष्णु का एक रूप। २१. शिव। वि० १. जो ठीक या सत्य सिद्ध हो चुका हो अथवा माना जाता हो। २. जो सबके लिए मान्य हो। ३. जो यह जानता हो कि क्या ठीक है, और क्या ठीक नहीं है। अव्य० १. अवधि या सीमा सूचक शब्द। पर्यन्त। तक। उदा०—सत जोजन प्रमान लै धावै।—तुलसी। २. किसी के तुल्य, सदृश या समान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणक  : वि० [सं० प्रमाण+कन् या प्रमाण+णिच्+ण्वुल्—अंक] १. समस्त पदों के अंत में, परिणाम या विस्तार-संबंधी। २. प्रमाणित करनेवाला। पुं० १. वह पत्र जिस पर लिखी हुई बातें प्रामाणिक और सही मानी जाती हैं। (सर्टिफिकेट) २. किसी रकम के आय-व्यय के खाते में चढ़ाये जाने की संपुष्टि या प्रमाण के रूप में साथ में नत्थी किये जाने-वाले हिसाब के ब्यौरे का पुरजा। (वाउचर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणकर्त्ता (तृ)  : पुं० [ष० त०] वह व्यक्ति जो कोई बात प्रमाणित करता हो। (सर्टिफायर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाण-कुशल  : वि० [स० त०] अच्छा तर्क करने और उपयुक्त प्रमाण देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणकोटि  : स्त्री० [ष० त०] प्रमाण मानी जानेवाली बातों या वस्तुओं का वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणतः (तस्)  : अव्य० [सं० प्रमाण+तस्] प्रमाण के अनुसार या आधार पर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणन  : पुं० [सं० प्रमाण+णिच्+ल्युट्—अन] १. कथन, लेख आदि के सम्बन्ध में यह कहना या सिद्ध करना कि यह ठीक और प्रामाणिक है। (सर्टिफ़िकेशन) २. प्रमाण उपस्थित करके किसी तथ्य या बात को सही सिद्ध करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणना  : सं०=प्रमानना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाण-पत्र  : पुं० [ष० त०] वह पत्र जिसमें कोई संबंधित अधिकारी यह कहता है कि किसी के संबंध की अमुक-अमुक बातें सत्य हैं। प्रमाणक। (सर्टिफिकेट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाण-पुरुष  : पुं० [मध्य० स०] वह जिसके निर्णय मानने के लिए दोनों पक्षों के लोग तैयार हों। पंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाण-शास्त्र  : पुं०=तर्क-शास्त्र। (न्याय)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणिक  : वि० [सं० प्रमाण+ठन्—इक] प्रामाणिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणिका  : स्त्री० [सं० प्रमाणिक+टाप्] प्रमाणी। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणित  : भू० कृ० [सं० प्रमाण+णिच्+इतच्] १. जो प्रमाण द्वारा ठीक सिद्ध किया जा चुका हो। २. जिसके संबंध में किसी आधिकारिक व्यक्ति ने यह लिखा हो कि यह प्रामाणिक, सत्यपूर्ण या सही है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणी  : स्त्री० [सं० प्रमाण+ङीष्] चार चरणों का एक वर्ण वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रम से जगण, रगण, लघु और गुरु (ज, र, ल, ग) होते हैं। नाग स्वरूपिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमाणीकृत  : भू० कृ० [सं० प्रमाण+च्वि√कृ+क्त] जो प्रमाण के रूप में मान लिया गया हो। या प्रमाण के द्वारा सत्य या सिद्ध हो चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ