लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रमुख  : वि० [सं० प्रा० स०] [भाव० प्रमुखता] १. जो दूसरों के प्रति मुँह करके खड़ा हो। २. सबसे आगे या पहलेवाला। प्रथम। ३. जो सब बातों में औरों से बढ़कर या श्रेष्ठ हो। प्रधान। मुख्य। ४. समस्त पदों के अंत में, जो प्रधान के पद पर हो। जैसे—राज-प्रमुख। पुं० १. प्रधान। २. प्रधान शासक। ३. विधान-सभा या ससंद् का अध्यक्ष। (स्पीकर) अव्य० १. आगे। सामने। २. उसी समय। तत्काल। ३. इससे आरंभ करके और भी अनेक। आदि। प्रभृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रमुखता  : स्त्री० [सं० प्रमुख+तल्+टाप्] प्रमुख होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ