लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रलोभ  : पुं० [सं० प्र√लुभ् (लालच करना)+घञ्] बहुत अधिक लालच या लोभ। २. प्रलोभन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलोभक  : वि० [सं० प्र√लुभ्+णिच्+ण्वुल—अक] १. प्रलोभन देनेवाला। लालच देनेवाला। २. लुभानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलोभन  : पुं० [सं० प्र√लुभ्+णिच्+ल्युट्—अन] १. किसी के मन में लोभ उत्पन्न करना। किसी को लोभी बनाना। २. वह चीज या बात जो किसी के मन में लोभ या लालच उत्पन्न करती हो। (टेम्पटेशन) ३. कोई कार्य विशेषतः बुरा कार्य करने के लिए होनेवाली वृत्ति। लोभ। ४. किसी के मन में अपने प्रति अनुराग या प्रेम उत्पन्न करना। लुभाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलोभित  : भू० कृ० [सं० प्र√लुभ्+णिच्√क्त] १. जिसके मन में लोभ उत्पन्न किया गया हो या हुआ हो। ललचाया हुआ। २. लुभाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलोभी (भिन्)  : वि० [सं० प्र√लुभ्+णिनि] प्रलोभ में फँसनेवाला। लोभ या लालच करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ