लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रवण  : वि० [सं० √प्रु+ल्युट् (अधिकरण) —अन] [भाव० प्रवणता] १. जो नीचे की ओर झुका चला गया हो। ढालुआँ। २. झुका हुआ। नत। ३. किसी काम या बात की ओर ढला हुआ। प्रवृत। ४. नम्र। विनीत। ५. सच्चा और साफ व्यवहार करनेवाला। खरा। ६. उदार और सहृदय। ७. अनुकूल। मुआफिक। ८. चिकना। स्निग्ध। ९. लंबा। १॰. कुशल। दक्ष। निपुण। पुं० १. ढलान। २. १. चौराहा। ३. उदर। ४. क्षण। ५. आहुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रवणता  : स्त्री० [सं० प्रवण+तल्+टाप्] १. प्रवण होने की अवस्था, गुण या भाव। २. ढलान। ३. प्रवृत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ