लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्राकृतिक  : वि० [सं० प्रकृति+ठञ्—इक] १. प्रकृति से उद्भूत। नैसर्गिंक। २. प्रकृति में होनेवाले किसी विकार के फलस्वरूप होनेवाला। ३. मनुष्य की प्रकृति या स्वाभाव से संबंध रखनेवाला। ४. मानुषिक भावों, गुणों, स्वभावों आदि के अनुसार होनेवाला; फलतः जो कृत्रिम अथवा क्रूर न हो। जैसे—(क) स्त्री पुरुष में होनेवाला प्रेम का प्राकृतिक बन्धन। (ख) प्राकृतिक, हास। ५. प्रकृति। आवश्यकता आदि के फलस्वरूप स्वाभाविक रूप से जो आदिकाल से उपयोग में चला आ रहा हो। जैसे—हिंसक जीवों के लिए आमिष प्राकृतिक भोजन है। ६. साधारण। मामूली। ७. भौतिक। ८. सांसारिक। ९. नीच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राकृतिक चिकित्सा  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] चिकित्सा का एक प्रकार, जिसमें रोगों का निदान प्राकृतिक उपायों से किया जाता है। (नेचर क्योर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राकृतिक भूगोल  : पुं० [सं० कर्म० स०] भूगोल विद्या का वह अंग जिसमें प्राकृतिक तत्त्वों का तुलनात्मक दृष्टि से विचार होता है। इसमें पृथ्वी-तल की वर्तमान तथा भिन्न-भिन्न प्राकृतिक अवस्थाओं का विचार होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ