लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रामाणिक  : वि० [सं० प्रमाण+ठक—इक्] [भाव० प्रामाणिकता] १. जो प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों के द्वारा सिद्ध हो। २. जो प्रमाण के रूप में माना जाता हो या माना जा सकता हो। (ऑथारिटेटिव) ३. ठीक या सत्य। ४. जिसके अच्छे या सच्चे होने में किसी को संदेह न हो। जिसकी साख जमी या बनी हो। सब जगह ठीक माना जानेवाला। ५. जो शास्त्रों आदि से प्रमाणित या सिद्ध हो। ६. (व्यक्ति) जो अच्छे प्रमाण मानता हो। पुं० १. शास्त्रज्ञ। २. व्यापारियों का चौधरी या मुखिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ