लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रोत  : भू० कृ० [सं० प्र√वे—(बुझना)+क्त,सम्प्रसारण] १. किसी के साथ या किसी में अच्छी तरह मिला हुआ। पद—ओतप्रोत। २. गाँठ लगाकर बाँधा हुआ। ३. सीया हुआ। ४. छिपा हुआ। गुप्त। पुं० कपड़ा। वस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्कंठ  : वि० [सं० प्र-उत्कंठा, ब० स०]=उत्कंठित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्कट  : वि० [सं० प्र-उत्कट, प्रा० स०] [भाव० प्रोत्कटता] १. उत्कट। २. विशेष रूप में बहुत बड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्तुंग  : वि० [सं० प्र-उत्तुंग, प्रा० स०] बहुत ऊँचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्तेजन  : पुं० [सं० प्र-उत्तेजन, प्रा० स०] [भू० कृ० प्रोत्तेजित] बहुत बढ़े हुए रूप में उत्तेजना उत्पन्न करना। ३. बहुत उत्कट या तीव्र उत्तेजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्थित  : भू० कृ० [सं० प्र-उत्थित, प्रा० स०] १. आधार पर रखा हुआ। किसी पर टिका या ठहरा हुआ। २. ऊपर उठाया हुआ। ३. बहुत ऊपर निकला या बढ़ा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्फुल्ल  : वि० [सं० प्र-उत्√फुल्ल्+अच्] १. अच्छी तरह खिला हुआ। २. विशेष रूप से प्रसन्न या हर्षित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्सारण  : पुं० [सं० प्र-उत्√सृ (गति)+णिच्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० प्रोत्सारित] १. हटाना। २. निकालना। ३. पिंड या पीछा छुड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साह  : पुं० [सं० प्र-उत√सह्+णिच्+घञ्] बहुत अधिक बढ़ा हुआ उत्साह या उमंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साहक  : वि० [सं० प्र-उत्√सह्+णिच्+ण्वुल्—अक] उत्साह बढ़ानेवाला। हिम्मत बँधानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साहन  : पुं० [सं० प्र-उत्√सह्+णिच्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० प्रोत्साहित] १. बहुत अधिक उत्साह बढ़ाना। हिम्मत बाँधना। २. प्रोत्साहित करने के लिए कही जानेवाली बात। उत्तेजित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साहित  : भू० कृ० [सं० प्र-उत्√सह्+णिच्+क्त] जिसे विशेष रूप में प्रोत्साहन दिया गया हो। अच्छी तरह उत्साहित किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ