लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रोत्साह  : पुं० [सं० प्र-उत√सह्+णिच्+घञ्] बहुत अधिक बढ़ा हुआ उत्साह या उमंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साहक  : वि० [सं० प्र-उत्√सह्+णिच्+ण्वुल्—अक] उत्साह बढ़ानेवाला। हिम्मत बँधानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साहन  : पुं० [सं० प्र-उत्√सह्+णिच्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० प्रोत्साहित] १. बहुत अधिक उत्साह बढ़ाना। हिम्मत बाँधना। २. प्रोत्साहित करने के लिए कही जानेवाली बात। उत्तेजित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रोत्साहित  : भू० कृ० [सं० प्र-उत्√सह्+णिच्+क्त] जिसे विशेष रूप में प्रोत्साहन दिया गया हो। अच्छी तरह उत्साहित किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ