लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फाल्गुन  : पुं० [सं०√फल्+उनन्, गुक्+अण्] १. चांद्र वर्ष का अंतिम महीना जो माघ के बाद और चैत के पहले पड़ता है। फागुन। २. दूर्वा नामक सोम लता। ३. अर्जुन का एक नाम। ४. अर्जुन वृक्ष। ५. एक प्राचीन तीर्थ। ६. बृहस्पति का एक वर्ष जिसका उदय फाल्गुनी नक्षत्र में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फाल्गुनिक  : वि० [सं० फल्गुनी या फाल्गुनी+ठक्-इक] १. फाल्गुनी नक्षत्र संबंधी। २. फाल्गुनी की पूर्णिमा से संबंध रखनेवाला। पुं० फाल्गुन मास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फाल्गुनी  : स्त्री० [सं० फाल्गुन+ङीष्] १. फाल्गुन मास की पूर्णिमा। २. पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ