लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फूँकना  : स० [हिं० फूँक] १. मुँह का विवर समेटकर वेग के साथ हवा छोड़ना। होठों का चारों ओर से दबाकर झोंक से हवा निकालना। जैसे—यह बाजा फूँकने से बजता है। संयो० क्रि०—देना। मुहावरा—फूँक-फूँककर चलना या पैर रखना=बहुत ही सतर्क तथा सावधान रहकर आगे बढ़ना। २. शंख, बाँसुरी आदि मुँह से बजाये जानेवाले बाजों को फूँककर बजाना जैसे—शंख फूँकना। ३. मंत्र आदि पड़कर किसी पर फूँक मारना। ४. किसी के कान में धीरे से कोई ऐसी बात कहना जिसका कोई अभीष्ट प्रभाव उत्पन्न हो। जैसे—न जाने किसने उन्हें फूँक दिया है कि वे मुझसे नाराज हो गये हैं। ५. मुँह की हवा छोड़कर आग दहकाना या सुलगाना। फूँककर अग्नि प्रज्वलित करना। जैसे—चूल्हा फूँकना। ६. पूरी तरह से भस्म करने के लिए आग लगाना जलाना। जैसे—किसी का घर या झोपड़ी फूँकना। ७. धातुओं का वैद्यक की रासायनिक रीति से अथवा जड़ी-बूटियों की सहायता से भस्म करना। जैसे—सोना फूँकना। ८. बुरी तरह से नष्ट या बरबार करना। जैसे—दुर्व्यसनों में धन या संपत्ति फूँकना। पद—फूँकना—तापना—सुख-भोग के लिए व्यर्थ और बहुत अधिक खर्च करना। उड़ाना। ९. बहुत दुखी या संतप्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ