लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बकुल  : पुं० [सं०√बंक्+उरच्, र—ल] १. मौलसिरी। २. शिव। ३. एक प्राचीन देश। वि० [स्त्री० बकुली]=वक्र (टेढ़ा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकुलटर  : पुं० [हि० बकुला+टरर अनु०] पानी के किनारे रहनेवाली एक प्रकार की चिड़िया जिसका रंग सफेद होता है और जो दो-तीन हाथ ऊँची होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकुला  : पुं०=बगुला। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बकुली  : स्त्री० हिं० बक (बगला) की मादा। उदा०—बकुली तेहि जल हंस कहावा।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ