लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बखर  : पुं० [?] खेत जोतने के उपकरण। पुं०=बखार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बखरा  : पुं० [फा० बखरः] १. भाग। हिस्सा। २. किसी चीज या चीजों का कई अंशों में होनेवला वह विभाजन जो अलग-अलग हिस्सेदार को मिलता है। पुं०=बखार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बखरी  : स्त्री० [हिं० बखार का स्त्री० अल्पा०] गाँव में वह मकान जो साधारण घरों की अपेक्षा बड़ा या बढ़िया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बखरैत  : वि० [हिं० बखरा+ऐत(प्रत्यय)] बखरा या हिस्सा बँटानेवाला। हिस्सेदार। साझीदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ