लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बचन  : पुं० [सं० वचन] १. मुँह से कही हुई बात। वचन। २. वाणी। ३. दृढ़ता, प्रतिज्ञा, शपथ आदि के रूप में कहीं हुई ऐसी बात जिसमें कभी अन्तर न पड़े। प्रतिज्ञा। जैसे—हम तो अपने वचन से बँधे हैं। क्रि० प्र०—छोड़ना। तोड़ना। देना। निभाना। पालना। लेना। मुहावरा—बचन देना-दृढ़ प्रतिज्ञापूर्वक यह कहना कि हम तुम्हारा अमुक काम अवश्य कर देगें। (किसी से) बचत बँधाना-दृढ़ प्रतिज्ञा कराना। उदाहरण—नन्द जसोदा बचन बँधायो ता कारण देही धरि आयो।—सूर। बचन माँगना=किसी से यह प्रार्थना करना कि आपने जो वचन दिया था उसका पालन करें। बचन हारना-प्रतिज्ञापूर्वक किसी से कही हुई बात या किसी को दिये हुए वचन का पालन कनरे के लिए विवश होना। ४. किसी से निवेदन या प्रार्थनापूर्वक कही जानेवाली बात। मुहावरा—(किसी के आगे) बचन डालना-किसी काम या बात के लिए प्रार्थना या याचना करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बचन-विदग्धा  : स्त्री०=वचन-विदग्धा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बचना  : अ० [सं० वचन-न पाना] १. उपयोग, कार्य, व्यय आदि हो चुकने के बाद भी कुछ अंश पास या शेष रह जाना। अवशिष्ट होना। जैसे—(क) दस रुपयों में से तीन रूपये बचे हैं। (ख) दो कुरते बन जाने पर भी गज भर कपड़ा बचेगा। २. बंधन विपद, संकट आदि से किसी प्रकार अलग या दूर या सुरक्षिक रहना। जैसे—वह गिरने से बाल-बाल बच गया। ३. किसी कार्य में संलग्न न होना अथवा दूसरों द्वारा किये जानेवाले कार्यों के परिणाम, प्रतिक्रिया प्रभाव आदि से अछूता रहना। जैसे—(क) किसी के आक्षेप से बचना। (ख) झूठ बोलने से बचना। ४. किसी का सामना करने या किसी के सम्पर्क में आने से घबराना या संकोच करना और सहसा उसका सामना न करना या उसके सम्पर्क में न आना। जैसे—वह तगादा करनेवालों से बचता फिरता है। ५. किसी गिनती, वर्ग, समाज आदि के अन्तर्गत न आना या न होना। छूट या रह जाना। जैसे—इनके व्यंग्य वाणों से कोई बचा नहीं हैं। स० [सं० वचन] कथन करना। कहना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ