लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बजना  : पुं० [हिं० बाजा] १. किसी चीज पर आघात किये जाने पर ऊँची ध्वनि निकलना। जैसे—(क) घंटा बजना। (ख) तबला या मृदंग बजना। २. ऐसा आघात लगना जिससे किसी प्रकार का उच्च शब्द उत्पन्न हो। जैसे—किसी के सिर पर डंडा बजना। ३. अस्त्र शस्त्र आदि का शब्द करते हुए प्रहार होना। जैसे—लाठी बजना। ४. ऐसी लड़ाई या झगड़ा होना जिसमें मार-पीट भी हो। ५. हठ करना। जिद करना। अड़ना। ६. किसी नाम से ख्यात या प्रसिद्ध होना वि० बजनेवाला। जो बजता हो। पुं० १. चाँदी का रुपया जो ठनकाने या पटकने से बजता अर्थात् शब्द करता है। (दलाल) २. दे० ‘बाजा’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ