लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बदरी  : स्त्री० [सं० बदर+ङीष्] बेर का पेड़ और उसका फल। बदरि। स्त्री०=बदली। स्त्री० [देश] १. थैली। २. बोझ। ३. माल का बाहर भेजा जाना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरीच्छद  : पुं० [सं० ब० स०] एक तरह का गंध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरी-नाथ  : पुं० [सं० ष० त०] १. बदरिकाश्रम नाम का तीर्थ। २. उक्त तीर्थ के देवता या उनकी मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरी-नारायण  : पुं० [सं० ष० त०] बदरी-नाथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरी-पत्रक  : पुं० [सं० ब० स०+कन्] एक प्रकार का सुगन्ध द्रव्य। नखरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरीफला  : स्त्री० [सं० ब० स०] नील शेफालिका का वृक्ष और उसका फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरीबण  : पुं०=बदरीवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बदरी-वन  : पुं० [सं० ष० त०] १. वह स्थान जहां बेर के बहुत से फेड़ हैं। २. बदरिकाश्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ