लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बनक  : स्त्री० [सं० वन+क (प्रत्यय)] वन की उपज। जंगल की पैदावार। जैसे—गोंद, लकड़ी शहद आदि। स्त्री० [?] एक प्रकार का साटन। स्त्री०=बानक। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनकटी  : स्त्री० [हिं० वन (जंगल)+काटना] १. जंगल काटकर उसे आबादी करने, खेती-बारी अथवा रहने के योग्य बनाने का हक। २. एक प्रकार का पहाडी बाँस जिससे टोकरे बनाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनकर  : पुं० [सं० बनकर] १. शत्रु के चलाये हुए हथियार को निष्फल करने की एक युक्ति। २. सूर्य। (डिं०)। पुं० [स० वन+कर] वह कर जो जंगल में होनेवाली वस्तुओं के क्रय-विक्रय पर लगता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनकोरा  : पुं० [देश] लोनिया का साग। लोनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ