लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बना  : पुं० [?] एक प्रकार का छंद जिसमें १0, ८ और १४ के विश्राम से ३२ मात्राएँ होती है। इसे दंडकला भी कहते हैं पुं० [हिं० बनना] [स्त्री० बनी] दूल्हा। वर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाइ  : अव्य० [हिं० बनाकर-अच्छी तरह] १. अच्छी तरह। भली-भाँति (दे० बनाना के अंतर्गत पर बनाकर) २. अधिकता से। ३. निपट। बिलकुल। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाउ  : पुं०=बनाव। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाउरि  : स्त्री०=वाणाविल (वाणों की पंक्ति)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाग्नि  : स्त्री० [सं० बनाग्नि] वन में लगनेवाली आग। दावानल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनात  : स्त्री० [हिं० बनाना] [वि० बनाती] एक प्रकार का बढ़िया तथा रंगीन ऊनी कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाती  : वि० [हिं० बनात+ई (प्रत्यय)] १. बनात संबंधी। २. बनात का बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनान  : स्त्री० [हि० बनाना] बनाने की क्रिया, ढंग या भाव। बनावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाना  : स० [हिं० बनना का स०] १. किसी चीज को अस्तित्व देना या सत्ता में लाना। रचना। जैसे—(क) ईश्वर ने यह संसार बनाया है। (ख) सरकार ने कानून बनाया है। २. भौतिक वस्तुओं के संबंध में उन्हें तैयार या प्रस्तुत करना। रचना। जैसे—(क) मकान या कारखाना बनाना। (ख) गंजी या मोजा बनाना। ३. अभौतिक तथा अमूर्त वस्तुओं के संबंध में विचार जगत से लाकर प्रत्यक्ष करना। जैसे—कविता बनाना। पद—बनाकर=खूब अच्छी तरह। भली-भाँति। जैसे—आज हम बनाकर तुम्हारी खबर लेगे। मुहावरा—(किसी व्यक्ति को) बनाये रखना-अच्छी दशा में अथवा ज्यों का त्यों रखना। रक्षापूर्वक रखना। (किसी व्यक्ति को) बनाये रखना=सकुशल, जीवित या वर्तमान रखना। जैसे—(क) ईश्वर आपको बनाये रखे (आर्शीवाद) (ख) किसी को अनुकूल या अपने प्रति दयालु रखना। जैसे—उन्हें बनाये रखने से तुम्हारा लाभ ही होगा। ४. ऐसे रूप में लाना कि वह ठीक तरह से काम मे आ सके अथवा भला और सुन्दर जान पड़े। ५. किसी विशिष्ट स्थिति में लाना। जैसे—उन्होंने अपने आपको बना लिया है अथवा अपने लड़के को बना दिया है। मुहावरा—बनाये न बनना=बहुत प्रयत्न करने पर भी कार्य की सिद्धि या सफलता न होना। जैसे—अब हमारे बनाये तो नही बनेगा। उदाहरण—जौ नहिं जाऊँ रहइ पछितावा। करत विचार न बनइ बनावा।—तुलसी। ६. आर्थिक क्षेत्र में उपार्जित या प्राप्त करना। लाभ करना। जैसे—उन्होने कपड़े के रोजगार में लाखों रुपये बना लिये है। ७. किसी पदार्थ के रूप आदि में कुछ विशिष्ट क्रियाओं के द्वारा ऐसा परिवर्तन करना कि वह नये प्रकार से काम में आ सके। जैसे—गुड़ से चीनी बनाना, चावल से भात बनाना, आटे से रोटी बनाना। ८. एक विशिष्ट रूप से दूसरे विपरीत या विरोधी रूप में लाना। जैसे—(क) मित्र को शत्रु अथवा शत्रु को मित्र बनाना। (ख) झूठ को सच बनाना। ९. दोष, विकार आदि दूर करके उचित या उपयुक्त दशा या रूप में लाना। जैसा होना चाहिए वैसा करना। जैसे—पछोड़ या पटककर अनाज बनाना। १॰. जो चीज किसी प्रकार बिगड़ गयी हो उसे ठीक करके ऐसा रूप देना कि वह अच्छी तरह काम दे सके। मरम्मत करना। जैसे—कलम बनाना, घड़ी बनाना। ११. किस प्रकार का आविष्कार करके कोई नयी चीज तैयार या प्रस्तुत करना। जैसे—नये तरह का इंजन या हवाई जहाज बनाना। १२. अंकन, लेखन आदि की सहायता से नयी रचना प्रस्तुत करना। जैसे—गजल या तसवीर बनाना। १३. किसी को किसी पद या स्थान पर आसीन अथवा प्रतिष्ठित, करके अधिकार, प्रतिष्ठा, मर्यादा आदि से युक्त करना। जैसे—(क) किसी को मठ का महंत या सभा का सभापति बनाना। (ख) अपना प्रतिनिधि बनाना। १४. किसी के साथ कोई नया पारिवारिक संबंध स्थापित करना। जैसे—किसी को अपना दामाद, भाई या लड़का बनाना। १५. बात-चीत में किसी की प्रशंसा करते हुए उसे बढ़ावा देते हुए ऐसी स्थिति में लाना कि वह आत्म-प्रशंसा करता-करता औरों की दृष्टि में उपहासास्पद और मूर्ख सिद्ध हो। जैसे—आज पंडित जी को लोगों ने खूब बनाया। १६. कोई विशिष्ट क्रिया या व्यापार सम्पन्न करना। जैसे—(क) खिलाड़ी का गोल बनाना। (ख) नाई का दाढ़ी बनाना। (ग) डाक्टर का आँख बनाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाफर  : पुं० [सं० वन्यफल] राजपूत क्षत्रियों की एक शाखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बना-बनत  : स्त्री० [हिं० बनना] वर और कन्या का सम्बन्ध स्थिर करने से पहले उनकी जन्म-पत्रियों का गणित ज्योतिष के अनुसार किया जानेवाला मिलान। क्रि० प्र०—निकालना।—बनाना।—मिलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाम  : अव्य० [फा०] १. किसी के नाम पर। नाम से। जैसे—बनामे खुदा=ईश्वर के नाम पर। २. किसी के उद्देश्य के किसी के प्रति। ३. किसीके विरुद्ध। जैसे—यह दावा सरकार बनाम बेनीमाधव दायर हुआ है अर्थात् सरकार ने बेनीमाधव पर मुकदमा चलाया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाय  : अव्य० [हिं० बनाकर=अच्छी तरह] १. अच्छी तरह बनाकर। २. ठीक ढंग से। अच्छी तरह। ३. पूरी तरह से। पूर्णतया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनार  : पुं० [?] १. चाकसू नामक ओषधि का वृक्ष। २. काला सकौदा। कासमर्द। ३. एक मध्ययुगीन राज्य जो वर्तमान काशी की सीमा पर था। अव्य दे० ‘बनाय’। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनारना  : स० [?] काटना, विशेषतःकाट-काटकर किसी चीज के टुकड़े करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनारस  : पुं० [सं० वाराणसी] [वि० बनारसी] हिन्दुओं के प्रसिद्ध तीर्थ काशी का आधुनिक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनारसी  : वि० [हिं० बनारस+ई (प्रत्यय)] १. बनारस (नगर) संबंधी। २. बनारस में बनने, रहने या होनेवाला। जैसे—बनारसी साड़ी। पुं० बनारस का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनारी  : स्त्री० [सं० प्रणाली] कोल्हू में नीचे की ओर लगी हुई नाली की वह लकड़ी जिससे रस-नीचे नांद में गिरता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाल  : पुं०=बंदाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाला  : पुं०=बंदाल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनावंत  : स्त्री० दे० ‘बना=बनत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाव  : पुं० [हिं० बनना+आव (प्रत्यय)] १. बनने, या बनाये जाने की क्रिया या भाव। २. बनावट। रचना। ३. श्रृंगार। सजावट। पद—बनाव-सिंगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनावट  : स्त्री० [हिं० बनाना+आवट (प्रत्यय)] [वि० बनावटी] १. किसी चीज के बनने या बनाये जाने का ढंग या प्रकार। रचने या रचे जाने की शैली। रूप-विधान। २. किसी वस्तु का वह रूप जो उसे बनाने या बनाये जाने पर प्राप्त होता है। रूप-रचना। गढ़न। जैसे—इन दोनों कमीजों की बनावट में बहुत थोड़ा अन्तर है। ३. किसी चीज को विशिष्ट और सुन्दर रूप में लाने की क्रिया या भाव। रूपाधान। (फार्मेशन)। ४. केवल दूसरों को दिखाने के लिए बनाया जानेवाला ऐसा आचरण, रूप या व्यवहार जिसमें तथ्य, दृढ़ता, वास्तविकता, सत्यता आदि का बहुत कुछ या सर्वथा अभाव हो। केवल दिखावटी आकार-प्रकार आचार-व्यवहार या रूप-रंग। ऊपरी दिखाबा। आडंम्बर। कृत्रिमता। जैसे—(क) यह उनकी वास्तविक सहानुभूति नहीं है, कोरी बनावट है। (ख) उसकी बनावट मे मत आना वह बहुत बड़ा धूर्त है। ५. वह दम्भपूर्ण मानसिक स्थिति जिसमें मनुष्य अपने आपको यथार्थ अथवा वास्तविकता से अधिक योग्य, सदाचारी आदि सिद्ध करने का प्रयत्न करता है। पाखंडपूर्ण, मिथ्या, आचरण और व्यवहार। (एफेकेटशन) जैसे—यों साधारणतः वे अच्छे विद्वान है पर उनमें बनावट इतनी अधिक है कि लोग उनकी बातों से घबराते हैं। ६. दे० ‘रचना’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनावटी  : वि० [हिं० बनावट] १. जिसमें केवल बनावट हो तथ्य या वास्तविकता कुछ भी न हो। ऊपरी या बाहरी। जैसे—बनावटी हँसी। २. वास्तविक के अनुकरण पर बनाया हुआ। कृत्रिम। नकली। जैसे—बनावटी नगीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनावन  : पुं० [हिं० बनाना] १. बनाने की क्रिया या भाव। २. अन्न में मिली हुई वे कंकड़ियाँ आदि जो बिनकर निकाली जाती है। ३. इस तरह बिनकर निकली हुई रद्दी चीजों का ढेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनावनहारा  : वि० पुं० [हिं० बनाना+हारा (प्रत्यय)] १. बनानेवाला। सुधारनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनाव-सिंगार  : पुं० [हिं० ] किसी चीज की विशेषतः शरीर की वह सजावट जो प्रायः दूसरों को आकृष्ट करने या उन पर प्रभाव डालने के लिए की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनास  : स्त्री० [देश०] राजपूताने की एक नदी जो अर्वली पर्वत से निकलकर चम्बल नदी में गिरती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बनासपती  : स्त्री०=वनस्पति। वि० वनस्पतियों से बनाया हुआ। जैसे—बनासपती घी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ