लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बयंड  : पुं० [हिं० गयंद=सं० गजेंद्र] हाथी। (डिं० )।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बय  : स्त्री=वय (अवस्था)। पुं०=बै (विक्रय)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयन  : पुं० [सं० वचन] वाणी। बोली। बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयना  : स० [सं० वपन, प्रा० बयन] खेत में बीज होना। स० [सं० वचन] कहना। पुं०=बैना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयनी  : वि० [हिं० बयन] यौं के अन्त में, बोलनेवाली विशेषतः मधुर स्वर में बोलनेवाली। जैसे—पिक-बयनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयर  : पुं०=बैर। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयल  : पुं० [?] सूर्य। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयस  : स्त्री० [सं० वयस] अवस्था। उमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयसर  : स्त्री० [देश] कमखाब बुननेवालों की वह लकड़ी जो उनके करघे में गुलने के ऊपर और नीचे लगती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयसवाला  : वि० [सं० वयस+हिं० वाला] [स्त्री० बयसवाली] युवक। जवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयस-शिरोमनि  : पुं० [सं० वयस शिरोमणि] युवास्था। जवानी। यौवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बया  : पुं० [सं० वयस=बुनना] पोले या चमकीले माथेवाली एक प्रसिद्ध छोटी चिड़िया जो खजूर, ताड़ आदि ऊँचे पेड़ों पर बहुत ही कलापूर्ण ढंग से अपना घोंसला बनाती है। पुं० [सं० वायः-बेचनेवाला] वह जो अनाज तौलने का काम करता हो। अनाज तौलनेवाला। तौलैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयाई  : स्त्री० [हिं० बया+आई (प्रत्यय)] १. ‘बया’ का काम या पद। २. अन्न आदि तौलने की मजदूरी। तौलाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयान  : पुं० [फा०] १. बात-चीत। २. जिक्र। चर्चा। ३. वृत्तांत। हाल। ४. न्यायालय में अभियुक्त द्वारा दिया जानेवाला अपना वक्तव्य। क्रि० प्र०—देना।—लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयाना  : पुं० [अ० बै=बिक्री+फा० आ (प्रत्यय)] वह धन जो किसी वस्तु का खरीदकर उसके बेचनेवाले को क्रय-विक्रय की बात पक्की करने के समय देता है। पेशगी। अ०=बड़बड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयाबान  : पुं० [फा०] [वि० बयाबानी] १. जंगल। २. उजाड़ या सुनसान जगह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयाबानी  : वि० [फा०] १. जंगली। २. बनवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयार  : स्त्री० [सं० वायु] हवा। पवन। मुहावरा—बयार करना=पंखा झलकर किसी को हवा पहुँचाना। बयार भखना=प्राणायाम करने के लिए नाक से वायु अंदर खींचना। उदाहरण—ऊधो हाय हम कौ बयारि भखिबो कहौ।—रत्नाकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयारा  : पुं० [हिं० बयार] १. हवा का झोंका। २. अँधड़। तूफान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयारि  : स्त्री०=बयार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयारी  : स्त्री० बयार (हवा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयाला  : पुं० [सं० बाह्य+हिं० आला] १. दीवार में का छेद जिसमें से झाँककर उस पार की घटनाएँ या दृष्य देखे जाते हैं। २. आला। ताखा। ३. किले की दीवारों पर तोपें रखने के लिए बना हुआ स्थान। ४. उक्त स्थान के आगे दीवार में बना हुआ वह छंद जिसमें से तोप का गोला बाहर जाकर गिरता है। ५. पटे या पाटे हुए स्थान के नीचे का खाली स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयालीस  : वि० [सं० द्विचत्वारिशत्; प्रा० विचत्तालीसा] जो गिनती में चालीस से दो अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या जो इस प्रकार (४२) लिखी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयालीसवाँ  : वि० [हिं० बयालीस+वाँ (प्रत्यय)] ४२ संख्या के विचार से बयालीस के स्थान पर पड़ने या होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयासी  : वि० [सं० द्वि+अशीति, प्रा० बिअसी] जो गिनती में अस्सी से दो अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या जो अंकों में एस प्रकार (८२) लिखी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ