लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बयार  : स्त्री० [सं० वायु] हवा। पवन। मुहावरा—बयार करना=पंखा झलकर किसी को हवा पहुँचाना। बयार भखना=प्राणायाम करने के लिए नाक से वायु अंदर खींचना। उदाहरण—ऊधो हाय हम कौ बयारि भखिबो कहौ।—रत्नाकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयारा  : पुं० [हिं० बयार] १. हवा का झोंका। २. अँधड़। तूफान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयारि  : स्त्री०=बयार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बयारी  : स्त्री० बयार (हवा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ