लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बरामद  : वि० [फा०] १. जो बाहर निकला हुआ हो। बाहर आया हुआ। सामने आया हुआ। २. (चुरा या छिपाकर रखा हुआ पदार्थ) किसी के घर से ढूँढ़कर बाहर निकाला या सामने लाया हुआ। जैसे—किसी के यहाँ से चोरी या चोर-बाजारी का माल बरामद हुआ। स्त्री० १. बाहर, जानेवाला माल। निर्यात। २. प्राप्य धन की होनेवाली वसूली। ३. दे० ‘गंग-बरार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरामदगी  : स्त्री० [फा०] १. बरामद होने अर्थात् बाहर आने की क्रिया या भाव। २. खोये या चोरी गये माल का किसी के पास से निकाल कर प्राप्त किया जाना। ३. विदेशों को माल भेजने की क्रिया या भाव। निर्यात करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरामदा  : पुं० [फा० बरामदः] १. मकानों में वह छाया हुआ लम्बा सँकरा भाग जो कुछ आगे या बाहर निकला रहता है। बारजा। छज्जा। २. ओसारा। दालान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ