लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बहुरूप  : वि० [सं० ब० स०] अनेक रूप धारण करनेवाला। क्रि० प्र०—भरना। पुं० [सं०] १. विष्णु। २. शिव। ३. ब्रह्य। ४. कामदेव। ५. एक बुद्ध का नाम। ६. पुराणानुसार के वर्ष या भूमि-खंड का नाम। ७. ऐसा तांडव नृत्य जिसमें अनेक रूप धारण किये जाते हों। ८. गिरगिट। सरट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहुरूपक  : पुं० [सं० बहुरूप+कन्] एक प्रकार का जंतु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहुरूपा  : स्त्री० [सं० बहुरूप+टाप्] १. दुर्गा। २. अग्नि की सात जिह्वाओं मे से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहुरूपिया  : वि० [हिं० बहु+रूप] १. अनेक प्रकार के रूपोंवाला। २. अनेक प्रकार से रूप धारण करनेवाला। पुं० वह जो जीविका-निर्वाह के लिए अनेक प्रकार के वेष धारण करके या स्वाँग बनाकर लोगों के सामने उनका मनोरंजन करता और उनसे पुरस्कार लेता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बहुरूपी  : वि० [सं० बहुरूप] अनेक रूप धारण करनेवाला। पुं० बहुरूपिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ