लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बाँझ  : स्त्री० [सं० वंध्या] १. वह स्त्री जिसे किसी शारीरिक विकार के कारण संतान न होती हो। वंध्या। २. कोई ऐसा मादा जंतु या पशु जिसे शारीरिक विकार के कारण बच्चा न होता हो। ३. ऐसी वनस्पति या वृक्ष जिसमें आंतरिक विकार के कारण फल, फूल आदि न लगें। वि० संतों की परिभाषा में, अज्ञानी या ज्ञानहीन। स्त्री० [देश] एक प्रकार का पहाड़ी वृक्ष जिसके फलों की गुठलियाँ बच्चों के गले में, उनको रोग आदि से बचाने के लिए बाँधी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाँझ-ककोड़ी  : स्त्री० [सं० वंध्या-कर्कोटकी] बनककोड़ा। खेखसा। वनपरवल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाँझपन  : पुं० [हिं० बाँझ+पन (प्रत्यय)] बाँझ होने की अवस्था या भाव। वन्ध्यत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ