लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बाग  : पुं० [अ० बागु] खेती के योग्य भूमि का वह टुकड़ा जो चारों ओर से प्रायः दीवार से घिरा होता है तथा जिसमें फूलों और फलों वाले अनेक प्रकार के पौधे और वृक्ष होते हैं। स्त्री० [सं० वल्गा] १. लगाम। २. शक्ति। सामर्थ्य। उदाहरण—मम सेवक कर केतिक बागा।—तुलसी। मुहावरा—बाग मोड़ना=किसी ओर चलते हुए को किसी दूसरी ओर प्रवृत्त करना। किसी ओर घुमाना। बाग हाथ से छूटना=अवसर, नियन्त्रण आदि हाथ से निकल जाना। स्त्री० [सं० वाक्] वाणी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागड़  : पुं० [?] १. बिना बस्ती का देश। उजाड़। २. दे० ‘शाद्वल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागडोर  : स्त्री० [हिं० बाग+डोर=रस्सी] १. वह रस्सी जो घोड़ की लगाम में बाँधी जाती है और पकड़कर सईस लोग उसे टहलाते हैं। २. लगाम। ३. लाक्षणिक अर्थ में, कोई ऐसी चीज या बात जिसके द्वारा किसी को वश में किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागदार  : पुं० [फा० बाग+दार] बाग का स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागना  : अ० [फा० बाग] १. बाग में घूमना। सैर करना। अ० [सं० वाक्=बोलना] १. कहना। बोलना। २. आक्रमण करना। ३. किसी को दबाने के लिए आगे बढ़ना या उद्यत होना। उदाहरण—सब्दति अहेड़ै मिस रिध कोस बलस्यूं बागो।—गोरखनाथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागबान  : पुं० [फा० बागबान] [भाव० बागबानी] वह व्यक्ति जो बाग में पेड़-पौधे उगाता तथा रोपता हो और उनकी देखभाल तथा सेवासुश्रुषा करता हो। बाग का माली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागबानी  : स्त्री० [फा०] बाग में पेड़-पौधे उगाने तथा उनकी देखभाल करने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागबिलास  : पुं०=बाग्विलास। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागर  : पुं० [देश] १. नदी के किनारे की वह ऊँची भूमि जहाँ तक नदी का पानी कभी पहुँचता ही नहीं। २. दे० ‘बाँगुरा’। ३. चमगादड़। (राज०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागल  : पुं०=बगुला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागबान  : पुं० [भाव० बागवानी]=बागवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागा  : पुं० [फा० बागी] अंगे की तरह का पुरानी चाल का पहनावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागी  : पुं० [अ० बागी] देश की प्रभुसत्ता के विरुद्ध तथा शासन उलटने के उद्देश्य से सैनिक विद्रोह करनेवाला व्यक्ति। बगावत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागीचा  : पुं० [फा० बागीचः] छोटा बाग विशेषतः घर के चारों ओर का वह स्थान जिसमें शोभा के लिए पेड़-पौधे लगाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागुर  : पुं० [देश] १. वह जाल जिसमें बहेलिया पक्षियों तथा छोटे-मोटे जंगली पशुओं को फँसाते हैं। २. बहेलिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बागेसरी  : स्त्री० [सं० बागीश्वरी] १. सरस्वती। २. बागेश्वरी नाम की एक रागिनी जिसे रात के समय गाया जाता है तथा जो किसी के मत से मालकोश राग की स्त्री और किसी के मत से संकर रागिनी की है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ