लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बाद  : पुं० [सं० वाद] १. खंडन-मंडन की बात-चीत। तर्क-वितर्क। बहस-मुबाहसा। २. झगडा। तकरार। वाद-विवाद। क्रि० प्र०—बढ़ाना। ३. नाना प्रकार के तर्क-वितर्कों के द्वारा बात का किया जानेवाला व्यर्थ का विस्तार। उदाहरण—त्यों पद्याकर वेद पुरान पढयो पढ़ि के बहु वाद बढ़ायो।—पद्याकर। ४. प्रतिज्ञा। ५. बाजी। होड़। मुहावरा—बाद मेलना=शर्त बदना। बाजी लगाना। अव्यय [सं० वाद, हिं० वादि=वाद करके, हठ करके व्यर्थ] निष्प्रयोजन। बिना मतलब। व्यर्थ। अव्य० [अ०] १. पश्चात्। अनन्तर। पीछे। २. अतिरिक्त। सिवा। वि० किसी प्रकार के वर्ग से अलग या निकाला हुआ। जैसे—आमदनी में से खरच बाद करना, दाम में से लागत बाद करना। क्रि० प्र०—करना।—देना। पुं० १. छूट या दस्तूरी जो दाम में से काटी जाती हो। २. किसी अच्छी चीज में की वह घटिया मिलावट जो निकाली जाती हो या जिसके विचार से चीज या दाम घटता हो। जैसे—इस सोने में दो रत्ती टाँका (या तांबा) बाद जायगा। ४. देन, मूल्य आदि की वह कमी जो किसी चीज के खराब होने या बिगड़ने के फल-स्वरूप की जाती है। जैसे—पाले के कारण फसल में चार आने बाद है। (पूरब) पुं० [सं० बात से फा०] बात। हवा। पुं०=वाद्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाद-कश  : पुं० [फा०] १. छत से लटकाने का पंखा। २. धौंकनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बाद-गर्द  : पुं० [फा०] बवंडर। बगूला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादना  : अ० [सं० वाद+हिं० ना (प्रत्यय)] १. बकवाद करना। २. तर्क-वितर्क करना। ३. झगडा या तकरार करना। जैसे—काहुहि बादिन देइअ दोसू।—तुलसी। ४. बढ़-चढ़कर बातें करना। उदाहरण—बादत बड़े सूर की नाई अवहिं लेत हौ प्रान तुम्हारे।—सूर। ५. ललकारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादनुमा  : पुं० [फा०] वायु के प्रवाह की दिशा सूचित करनेवाला एक प्रकार का यन्त्र। पवन प्रचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादबान  : पुं० [फा०] नाव या जहाज का पाल। पोटपट। मरूत्पट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादबानी  : वि० [फा०] १. बादबान संबंधी। २. जिसमें बादबान लगाया जाता है। बादबान के द्वारा चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादर  : वि० [सं० ] १. बदर या बेर नामक फल का, उससे उत्पन्न या उससे संबंध रखनेवाला। २. कपास या रुई से संबंध रखने या उससे बननेवाला। ३. भारी या मोटा। बारीक या सूक्ष्म का विपर्याय। पुं० नैऋत्य कोण का एक देश। (बृहत्संहिता) पुं० [?] १. कपास का पौधा २. कपास या रुई से बना हुआ। कपड़ा। वि० [?] आनंदित। प्रसन्न। पुं०=बादल। (मेघ)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादरा  : स्त्री० [सं० बादर+टाप्] १. बदरी या बेर का पेड़। २. कपास का पौधा। ३. जल। पानी। ४. रेशम। ५. दक्षिणावर्त शंख। पुं०=बादल। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादरायण  : पुं० [सं० बदरी+फक्-आयन] वेदव्यास का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादरायण संबंध  : पुं० [कर्म० स०] बहुत खींचतानकर जोड़ा हुआ नाम मात्र का संबंध। बहुत दूर का लगाव या सम्बन्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादरायण-सूत्र  : पुं० [मध्य० स०] ब्रह्मसूत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादरिया  : स्त्री०=बदली (मेघ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादरी  : स्त्री०=बदली (मेघ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादल  : पुं० [सं० वारिद्, हिं० बादर] १. आकाश में होनेवाला जलकणों का वह जमाव जो वाष्प के हवा में घनीभूत होने पर होता है। मेघ। मुहावरा—बादलों का फट पड़ना=ऐसी घोर या भीषण वर्षा जो प्रलय का सा दृश्य उपस्थित कर दे। मेघस्फोट। क्रि० प्र०—आना।—उठना।—उमड़ना।—गरजना।—घिरना।—चढ़ना।—छटना।—छाना।—फटना। २. लाक्षणिक अर्थ में, चारों ओर छाया रहने या मँड़रानेवाला तत्त्व या पदार्थ। जैसे—दुख के बादल धुएँ का बादल ३. एक प्रकार का पत्थर। जिस पर बैंगनी रंग की बादल की सी धारियाँ पड़ी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादला  : पुं० [हिं० पतला] सोने या चाँदी का चिपटा चमकीला तार जो गोटा बुनने या कलाबत्तू बटने और कपड़ों पर टांकने के काम आता है। कामदानी का तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादली  : स्त्री०=बदली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादशाह  : पुं० [फा०] १. वह जो किसी बड़े साम्राज्य या शासक या स्वामी हो। सम्राट। २. वह जो किसी कला, कार्यक्षेत्र या वर्ग में सबसे बहुत बढ़-चढ़कर हो। जैसे—शायरों का बादशाह, झूठों का बादशाह। ३. वह जिसका आचरण या व्यवहार बादशाहों की तरह उच्च उदार या स्वेच्छापूर्वक हो। जैसे—तबीयत का बादशाह। ४. शतरंज का एक मोहरा जो सब मोहरों में प्रधान होता है। और किस्त लगने से पहले केवल एक बार घोड़े की चाल चलता है, यह मारा नहीं जाता। जब इसके चलने के लिए कोई घर नहीं रह जाता, तब खेल की हार मानी जाती है। ५. ताश का एक पत्ता जिस पर बादशाह की तस्वीर बनी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादशाही  : वि० [फा०] १. बादशाह से संबंध रखनेवाला। २. बादशाहों की तरह का अर्थात् वैभवपूर्ण। जैसे—बादशाही ठाट। ३. शासन या राज्य संबंधी। स्त्री० १. बादशाह का राज्य या शासन। २. बादशाहों का सा मन-माना आचरण या व्यवहार। बाद-हवाई-क्रि० वि० [फा० बाद+हवा] फिजूल। व्यर्थ। वि० १. (काम या बात) जिसका कोई सिर पैर न हो। आधार, तत्त्व सार आदि से बिलकुल रहित। जैसे—तुम तो यों ही बादहवाई बातें किया करते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादहिं  : अव्य० [हिं० बाद=व्यर्थ] व्यर्थ ही। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादाम  : पुं० [फा०] १. मझोले आकार का एक प्रकार का वृक्ष जो पश्चिमी एशिया में अधिकता से और पश्चिमी भारत (काश्मीर और पंजाब आदि) में कहीं-कहीं होता है। २. उक्त वृक्ष का फल जो मेवों में गिना जाता है और जिसकी गिरी पौष्टिक होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादामा  : पुं० [फा० बादाम] १. एक प्रकारा का रेशमी कपड़ा। २. मुसलमान फकीरों के पहनने की एक प्रकार की गुदड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादामी  : वि० [फा० बदाम+ई (प्रत्यय)] १. बादाम के ऊपरी कठोर छिलके के रंग का। २. बादाम के आकार-प्रकार का। लंबोतरा। गोलाकार। जैसे—बादायमी आँख, बादामी मोती। पुं० १. बादाम के छिलके की तरह का ऐसा लाल रंग जिसमे कुछ पीलापन भी मिला हो। २. एक प्रकार का धान। ३. एक प्रकार की लंबोतरी गोलाकार डिबिया जिसमें स्त्रियाँ गहने आदि रखती हैं ४. बादशाही महलों में ऐसा हिजड़ा जिसकी इंद्रिय बहुत ही छोटी या बादाम की तरह होती है। ५. बादाम के रंग का घोड़ा। ६. एक प्रकार की छोटी चिड़िया जो पानी के किनारे रहती है और मछलियाँ खाती हैं। किलकिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादि  : अव्य० [सं० वादि०] व्यर्थ। निष्प्रयोजन। फिजूल। निष्फल। पुं० [सं० वाजिन्] घोड़ा। उदाहरण—बादि मेलि कै खेल पसारा।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादित  : भू० कृ०=वादित (बजाया हुआ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादित्य  : पुं०=वादित्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादिया  : पुं० [देश] १. लोहारों का पेच बनाने का एक औजार। २. एक प्रकार का कटोरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादिहि  : अव्य० [हिं० बाद+हिं०] व्यर्थ ही। उदाहरण—जनम तौ बादिहि गयी सिराई।—सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादी  : वि० [फा० बाद=हवा०] १. वात सम्बन्धी। वायु संबंधी। २. शरीर के वायु संबंधी विकार के कारण होनेवाला। जैसे—बादी बवासीर। ३. शरीर में वात या वायु का विकार उत्पन्न करनेवाला। जैसे—मटर बहुत बादी होता है। स्त्री० शरीर की वायु के बिगड़ने के कारण होनेवाला प्रकाप। स्त्री० [देश०] लोहारों का वह औजार जिससे वे लोहे पर सिकली करते हैं। वि०, पुं०=वादी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादीगर  : पुं०=बाजीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादी-बवासीर  : स्त्री० [हि०] बवासीर के दो भेदों में से एक जिसमें मस्सों में से खून नहीं निकलता। (खूनी बवासीर से भिन्न)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादुर  : पुं० [हि० गादुर] चमगादड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बादूना  : पुं० [देश०] हलवाइयों का एक उपकरण जो घेवर नाम की मिठाई बनाने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ