लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बारूद  : स्त्री० [सं० वारूद (अग्नि) से फा०] १. गंधक, शोरे, कोयले आदि का वह मिश्रण जो विस्फोटक होता है और आतिशबाजी तथा तोपें, बन्दूकें आदि चलाने के काम आता है। पद—गोला बारूद=युद्ध में काम आनेवाली तोपें बंदूके उनके गोले-गोलियाँ तथा अन्य आवश्यक सामग्री। २. कोई ऐसा तत्त्व या पदार्थ जो जरा-सा सहारा पाकर बहुत भीषण परिणाम उत्पन्न करता या कर सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारूदखाना  : पुं० [फा० बारूदखानः] वह स्थान जहाँ बारूद तैयार किया जाता अथवा सुरक्षित रखा जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बारूदी  : वि० [फा०] १. बारूद संबंधी। २. जिसमें बारूद हो अथवा रखा या छिपाया गया हो। जैसे—बारूदी सुरंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ