लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बेड़ा  : पुं० [सं० वेष्ट] १. बड़े लट्ठों, लकड़ियों या तख्तों आदि को एक में बाँधकर बनाया हुआ ढाँचा जिस पर बाँस का टट्रटर बिछा देते हैं और जिस पर बैठकर नदी आदि पार करते है। तिरना। मुहा०—बेड़ा डूबना=विपत्ति में पड़कर पूर्ण रूप से विनष्ट होना (किसी का) बेड़ा पार करना या लगाना=किसी को संकट से पार लगाना या छुड़ाना। विपत्ति के समय सहायता करके किसी का काम पूरा कर देना या रक्षा करना। २. बहुत सी नाबों या जहाजों आदि का समूह। जैसे—उन दिनों भारतीय महासागर में अमरीकी बेड़ा आया हआ था। ३. नाव। (ड़ि०) ४. झुंड। समूह। (पूरब) मुहा०—बेड़ा बाँधना=बहुत से आदमियों को इकट्ठा करना। लोगों को एकत्र करना। वि० [हिं० आड़ा का अनु० या सं० बलि=टेढ़ा] १. जो आँखों के समानांतर दाहिनी ओर से बाई ओर अथवा बाईं ओर से दाहिनी ओर गया हो। आड़ा। २. कठिन। मुश्किल। विकट। जैसे—बेड़ा काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ