लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बेसंदर  : पुं० [सं० वैश्वानर] अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेस  : स्त्री० [सं० वयम्] उम्र। अवस्था। उदा०—बाल बेस ससि ता समीप, अम्रित रस पिन्निय।—चंदबरदाई। पुं० वि०=बेश।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसन  : पुं० [देश०] चने की दाल का चूर्ण। चने का आटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसनी  : वि० [हिं० बेसन+ई (प्रत्य० )] १. बेसन का बना हुआ। जैसे—बेसनी लड्डू। २. जिसमें बेसन पड़ा या मिला हो। जैसे—बेसनी पूरी या रोटी। स्त्री० १. बेसन की बनी हुई पूरी। २. बेसन भरकर बनाई हुई कचौरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसर  : स्त्री० [?] नाक में पहनने की एक तरह की बुलाक। पुं० १. गधा। २. खज्जर। ३. एक अंत्यज जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसरा  : वि० [फा० बे+सरा= ठहरने का स्थान] जिसके लिए ठहरने का कोई स्थान न हो। आश्रयहीन। पु० एक प्रकार की चिड़िया। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसवा  : स्त्री०=वैश्या। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसवार  : पुं० [देश०] वह सड़ाया हुआ मसाला जिससे शराब चुआई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसहना  : स०=बेसाहना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसा  : स्त्री०=वेश्या। पुं० भेस।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसाख्ता  : अव्य० [बे+साख़्तः] [भाव० बेसाख्तगी] बिलकुल आप से आप और स्वाभाविक रूप से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसारा  : वि० [हिं० बैठाना, गुज० बैसाना] १. बैठानेवाला। २. जमाकर रखने या स्थापित करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसाहना  : स० [सं० व्यवसन] १. मोल लेना। खरीदना। २. जान-बूझकर अपने ऊपर लेना अथवा पीछे या साथ लगाना। बिसहना। जैसे—किसी से झगड़ा या बैर बेसाहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसाहनी  : स्त्री० [हिं० बेसाहना] १ खरीदने या मोल लेने की किया या भाव। क्रय। २. मोल ली हुई चीज। सौदा। ३. जान-बूझकर अपने पीछे लगाई हुई चीज या बात।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसाहा  : पुं० [हिं० बेसाहना] १. खरीदी हुई चीज। सौदा। सामग्री। २. जान-बूझकर अपने ऊपर लिया हुआ संकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसी  : स्त्री०=बेशी। वि०=बेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसुध  : वि० [फा०+हिं० सुध-होश] १. जिसे सुध अर्थात् होश न हो। अचेत।बेहोश। २. जिसका होश-हवास ठिकाने न हो। बहुत घबराया हुआ। बद-हवास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसुधी  : स्त्री० [हिं, बेसुध+ई (प्रत्य०)] बेसुध होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसुर  : वि०=बेसुरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसुरा  : वि० [हिं० बे+सुर=स्वर] १. जो नियमित स्वर में न हो। जो अपने नियत स्वर से हटा हुआ हो। (संगीत) जैसे—बेसुरा गाना। २. (व्यक्ति) जो ठीक स्वर में न गाता हो। ३. जो उपयुक्त अथवा ठीक अवसर या समय पर न हो। बे-मौका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेसूद  : वि० [फा०] जिसमें कुछ भी लाभ न हो। बेफायदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बेस्या  : स्त्री० [सं० वेश्या] १. रंडी। वेश्या। २. एक प्रकार की बर्रे जो देखने में बहुत सुन्दर होती है पर जिसका डंक बहुत जहरीला होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ