लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बैज  : पुं० [अं०] १. चिन्ह। निशान। २. चपरास। ३. संस्था आदि का चिन्ह सूचित करनेवाला पट्टा का कागज अथवा कपड़े का टुकड़ा। बिल्ला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजई  : वि० [फा० बैजावी] हलके नीले रंग का। पुं० उक्त प्रकार का अर्थात् हलका नीला रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजनाथ  : पुं०=बैद्यनाथ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजला  : पुं० [देश०] १. उर्द का एक भेद। २. कवड्डी नामक खेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजवी  : वि० [अ० वज़ावी] १. अंडे का। २. अंडाकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजा  : पुं० [अ० बैज़] १. अंडा। २. गलका नामक रोग जिसकी गिनती चेचक या शीतला में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजावी  : वि० [अ० बज़ावी] अंडाकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बैजिक  : वि० [सं० बीज+ठक्—इक] १. बीज-संबंधी २. मूल-संबंधी। ३. पैतृक। पुं० १. अंकुर। २. कारण। ३. आत्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ