लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बोधन  : पुं० [सं०√बुध्+णिच्+ल्युट—अन] १. बोध या ज्ञान कराने की क्रिया या भाव। ज्ञापन। जताना। २. सोते हुए को जगाना। ३. अग्नि, दीपक आदि प्रज्वलित करना। ४. तेज या प्रबल करना। उद्दीपन। ५. मंत्र आदि सिद्ध करना या जगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोधना  : स० [सं० बोधन] १. बोध या ज्ञान कराना। जताना। २. कुछ कह-सुनकर संतुष्ट या शांत कराना। समझाना-बुझाना उदाहरण—मुकता पानिस सरिस स्वच्छ कहिं कछु मन बोधत।—रत्ना। ३. उद्दीप्त या प्रज्वल्लित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बोधनी  : स्त्री० [सं० बोधन+ङीष्] १. प्रबोधिनी एकादशी। २. पिप्पली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ