लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भट्ठी  : स्त्री० [सं० भ्रष्ट, प्रा० भट्ठ] १. वह घिरा हुआ आधान या स्थान जिसमें धातु आदि गलाने अथवा कुछ विशिष्ट प्रकार की चीजें सेकने के लिए आग जलाई जाती है अथवा ताप उत्पन्न किया जाता है। मुहावरा—भट्ठी दहकना= (क) किसी का कारोबार जोरों पर होना। बहुत आय होना। (ख) किसी काम या बात की बहुत अधिकता या जोर होना। २. वह स्थान जहाँ देशी शराब बनती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ